Connect with us

Uncategorized

पुष्कर सिंह धामी सरकार ने 18 भाजपा नेताओं को बांटे दायित्व, हुकम सिंह कुंवर राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष

मीनाक्षी

देहरादून। धामी सरकार की ओर से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जाने का सिलसिला जारी है। अब 18 और नेताओं को विभिन्न निगमो, परिषदों व समितियों में दायित्व दिए गए हैं। शासन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।

दायित्वधारियों की नई सूची के अनुसार हुकम सिंह कुंवर (चंपावत) को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद में अध्यक्ष बनाया गया है। आचार्य संतोष खंडूड़ी (देहरादून) को जनसंख्या विश्लेषण समिति में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इनके अलावा देवेंद्र सिंह ढैला (नैनीताल) को उत्तराखंड बागवानी परिषद, नितिन गौतम (हरिद्वार) को ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद, मोहिनी पोखरिया (ऊधम सिंह नगर) को राज्य स्तरीय सतर्कता समिति, रामपाल (ऊधम सिंह नगर) को बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, मनोज कालाकोटी (चंपावत) को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग और हरीश चंद्र पांडे (नैनीताल) को सिंचाई सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सुभाष बगौली (चंपावत) को पर्यटन विकास परिषद में सलाहकार (सतत पर्यटन) का दायित्व दिया गया है। माधव सेमवाल (चमोली) को बीकेटीसी में सलाहकार नियुक्त किया गया है।

मोहित शर्मा, डा रणवीर सिंह, पारस गोयल, विशाल गुप्ता व ऋतु मित्रा (देहरादून) को गढ़वाल मंडल विकास निगम में गैर सरकारी निदेशक बनाया गया है।

पुष्कर सिंह कोश्यारी (ऊधम सिंह नगर), दयाल सिंह (बागेश्वर), रोहित बिष्ट (चंपावत) को कुमाऊं मंडल विकास निगम गैर सरकारी निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  AIIMS ऋषिकेश भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा! बायोमेट्रिक सत्यापन में खुला पहचान का खेल, एक गिरफ्तार; नौकरी पाने वाला आरोपी फरार

More in Uncategorized

Trending News