Connect with us

उत्तराखण्ड

राम भक्ति के रस में डूबा हल्द्वानी, हर किसी जुबा पर ‘जय सिया राम, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया प्रतिभाग

हल्द्वानी। श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या धाम में आज प्रभु श्रीराम अपने मुख्य स्थान पर विराजमान हो गए हैं। आज आयोजित प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर के संत समाज के लोग मौजूद रहे, जिसका सीधा प्रसारण हल्द्वानी के रामलीला मैदान में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जा रहा था। रामलीला कमेटी की रिसीवर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के द्वारा यह सारी व्यवस्थाएं की गई थी। जिसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी मौजूद रहे। उन्होंने अयोध्या धाम से सीधा प्रसारण देखा। आज हर किसी के जुबां में जय सिया राम गुंज रहा है। केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री श्री भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूरा देश ही नहीं पूरा विश्व भगवा मय हो गया है। आज सनातन संस्कृति की जीत हुई है। रामलला टेंट से मुख्य स्थान पर विराजमान हो गए हैं।

उन्होंने कहा कठिन तपस्या एवं बलिदान के फल स्वरुप आज रामलला अपने मुख्य स्थान पर विराजमान हुए हैं। ऐसे में सभी जगह भक्तिमय वातावरण बन गया है। लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति के बदौलत यह सब सफल हो पाया है। शहर में आज सुबह से ही लोग लगातार मंदिरों में पूजा अर्चना कर रहे हैं। कई स्थनों पर शोभा यात्रा निकाली जा रही हैं, घरों में सुंदरकांड का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा आज वह अयोध्या धाम तो नहीं जा रहे हैं लेकिन वह कुछ समय के बाद अयोध्या धाम दर्शन करने जरूर जाएंगे। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से कराया गया। शाम को दीपोत्सव का कार्यक्रम किया जाना है और सुंदरकांड का आयोजन होगा। जिसमें रामलीला कमेटी के साथ ही शहर की तमाम जनता भी मौजूद रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  आगामी गौचर मेले की रौनक में सुरक्षा से न हो कोई समझौता, फायर सर्विस ने परखी तैयारियां!
Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News