Connect with us

उत्तराखण्ड

इन जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 9 अगस्त तक भारी बारिश को लेकर कई दौर का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के अधिकांश जनपदों में गरज चमक के साथ तेज बारिश ,बिजली गिरने , भूस्खलन और जलभराव के दृष्टिगत एतिहाद बरतने की हिदायत दी गई है।


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 6 अगस्त रविवार को प्रदेशभर में मूसलाधार बारिश की संभावना है। देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि बाकी जिलों में यलो अलर्ट रहेगा।


9 अगस्त तक भारी बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक अगले तीन-चार दिन राज्य में मानसून की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। प्रदेश भर में 6 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक मूसलाधार बारिश की संभावना है वहीं कुछ इलाकों में बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तराखंड राज्य के लिए 9 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की गई है, इसके अनुसार 9 अगस्त तक राज्य को बारिश से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। वहीं 9 अगस्त तक विभिन्न दिनों को जोड़कर कुल 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बाकी जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी है।


विज्ञान केंद्र के मुताबिक 6 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि बाकी जिलों में यलो अलर्ट रहेगा।
7 अगस्त को चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है जबकि बाकी जिलों में यलो अलर्ट रहेगा।
8 अगस्त को अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है जबकि बाकी जिले में यलो अलर्ट रहेगा। 9 अगस्त को टेहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और हरिद्वार जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि बाकी जिलों में यलो अलर्ट रहेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, भतीजे ने लोहे की रॉड से चाचा-चाची को उतारा मौत के घाट


इस दौरान राज्य के पहाड़ी इलाकों और मैदानी इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने, तेज बारिश होने, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने और मैदानी इलाकों में जलभराव होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News