Connect with us

उत्तराखण्ड

धर्मनगरी में फिर से खुली देह व्यापार की पोल, 4 महिलाओं को किया मुक्त, धन्धा चलाने वाले एक पुरूष व महिला गिरफ्तार

हरिद्वार में देह व्यापार का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के थाना रानीपुर में अब नौकरी के बहाने छोटे छोटे बच्चों वाली महिलाओं से देह व्यापार का धंधा कराये जाने की पोल खुल आयी है। पुलिस ने इस मामले में 4 महिलाओं को उनके दो बच्चों समेत धंधेबाजों के कब्जे से छुड़ाकर मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि उन्हें नौकरी के बहाने देह व्यापार के धंधे में लाने वाली एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की संयुक्त टीम ने दादूपुर क्षेत्र में छापा मारा छापेमारी के दौरान 4 महिलाओं और उनके दो बच्चों को एक कमरे से बरामद किया गया। इन चारों महिलाओं को सिडकुल क्षेत्र की फैक्ट्रियों में नौकरी के बहाने बिहार से यहां लाया गया था, यहां लाकर उनसे देह व्यापार कराने वाले खुद को रवि और सिमरन निवासी न्यू पटेल नगर सहारनपुर बताये, मामले में 1 पुरुष व महिला को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक इन महिलाओं को किराए पर कमरा लेकर रखा गया था, छापेमारी के बाद पुलिस द्वारा उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News