Connect with us

उत्तराखण्ड

मार्च में शुरू होगा यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के लिए पंजीकरण

उत्तराखंड में केदारनाथ बद्रीनाथ धाम में अब तक भारी संख्या में पंजीकरण करा लिया गया है बृहस्पतिवार को लगभग 20 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है। 20 मार्च के बाद यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू हो सकता है।

पर्यटन विभाग के उप निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि का एलान होने पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।नवरात्र में मंदिर समितियों की ओर से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी।तीन दिन में केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के लिए 84 हजार से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इसके बाद ही पर्यटन विभाग दोनों धामों के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। अभी तक केदारनाथ के लिए 46225 और बदरीनाथ के लिए 37841 पंजीकरण हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News