Connect with us

Uncategorized

गर्मी से मिली राहत: उत्तराखंड के इन जिलों में आज भी बारिश के आसार, IMD का ताजा अपडेट पढ़ें

उत्तराखंड में, जब चिलचिलाती गर्मी से लोगों को खूब पसीना आने लगा था, तभी कुछ दिनों बाद पूरे राज्य में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो गईं। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के पहाड़ी जिलों में आज भी बारिश के आसार हैं।

7 जून को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? (Aaj ka mausam)
मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 7 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। वैज्ञानिकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही पहाड़ों का रुख करने वाले लोगों से मौसम का अपडेट देख कर ही यात्रा का प्लान बनाने की सलाह दी है।

8 जून Uttarakhand weather update?
मौसम विभाग की माने तो 8 जून को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। साथ ही अगले दो दिनों तक तापमान सामान्य रह सकता है, लेकिन उसके बाद 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में गिरा बारिश से तापमान: मौसम विभाग ने 2 जून के लिए जारी किया अलर्ट, संभलकर रहें

More in Uncategorized

Trending News