Connect with us

उत्तराखण्ड

धर्म नगरी में फिर हुआ अधर्म,नाबालिक के साथ किया दुष्कर्म

इंसानियत को दूर करने वाला मामला उत्तराखंड का एक सामने आया जहां पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है बता दे कि मामला हरिद्वार का है हरिद्वार जि से धर्म नगरी कहा जाता है वहां पर आज के समय में इस प्रकार के अधर्म वाले काम हो रहे हैं जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।बता दे हरिद्वार जिले के कोतवाली ज्वालापुर इलाके में तब सनसनी फैल गई जब कक्षा नौ में पढ़ने वाली बेटी के साथ हुए अत्याचार का खुलासा हुआ। हुआ यह कि शुक्रवार की रात को छात्रा की तबीयत बिगड़ गई।

तबीयत बिगड़ने के बाद परेशान परिजन छात्रा को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पता चला कि नाबालिग लड़की गर्भवती है। जिसके बाद परिजनों के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। बाद में शनिवार की सुबह परिवार के सदस्य पीड़िता को लेकर ज्वालापुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपित अंशुल के खिलाफ पोक्सो दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार युवक ने छात्रा को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News