Connect with us

उत्तराखण्ड

रितु घिल्डियाल ने उत्तीर्ण की नेट परीक्षा

पंतनगर। पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर से स्नातक रही रितु घिल्डियाल ने भौतिकी विषय से वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण की है।

नेट परीक्षा में उनको ऑल इंडिया रैंक 130 प्राप्त हुई है। पन्तनगर विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान में परास्नातक के बाद रितु घिल्डियाल वर्तमान में डॉ0 सन्दीप गौतम के निर्देशन में आई0आई0टी0 रोपड़(पंजाब) से अल्ट्रा कोल्ड क्वांटम गैसेस में रिसर्च स्कॉलर है।

इससे पहले रितु घिल्डियाल 2021 व 2022 में गेट तथा 2022 में ज़ेस्ट की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुकी हैं।

रितु घिल्डियाल ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों, पिता घनानन्द घिल्डियाल, माता भागीरथी घिल्डियाल व आई0आई0टी0 रोपड़ से पीएचडी कर रहे बड़े भाई जतिन घिल्डियाल को दिया है। इस अवसर पर रितु के चाचा राजस्व उप निरीक्षक तारा चन्द्र घिल्डियाल ने खुशी जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News