Connect with us

गढ़वाल

सड़क हादसा- 50 मीटर गहरी खाई में गिरी मैक्स, एक बच्चे की मौत 7 घायल

पौड़ी। सतपुली द्वारीखाल विकासखंड के सतपुली-पाटली-नैणी मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन खाई में गिर गई, जिसमें सवार एक बालक की मौत और 7 लोग घायल हो गए। राजस्व उपनिरीक्षक अब्दुल हमीद के अनुसार शुक्रवार को सतपुली से नैणी की ओर जा रही मैक्स ग्राम शीला के निकट दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन चालक मोहन सिंह के 10 वर्षीय बेटे आदित्य की मौत हो गई।जबकि चालक समेत सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों एवं पुलिस ने घायल अंजली देवी (22) पत्नी मंदीप सिंह ग्राम गडिगांव, शकुंतला देवी (43) पत्नी वीरेंद्र सिंह ग्राम सिलड़ी, विशाल (20) पुत्र तिरुपति लाल ग्राम सीला, भगवती देवी (90) पत्नी राम सिंह ग्राम पाटली, चालक मोहन सिंह (48) पुत्र भजन सिंह ग्राम नैणी, सोनी देवी पत्नी मोहन सिंह ग्राम नैणी, आदित्य (10) पुत्र मोहन सिंह ग्राम नैणी और भरत सिंह (63) पुत्र राम सिंह ग्राम पाटली सभी पट्टी लंगूर वाला को खाई से निकालकर द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल चमोलीसैंण पहुंचाया।जहां आदित्य को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि शकुंतला देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना से मृतक एवं घायलों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Continue Reading
You may also like...

More in गढ़वाल

Trending News