Connect with us

उत्तराखण्ड

20वीं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में साहिर कटारिया ने जीता रजत पदक

रानीखेत( संवाददाता)। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में कक्षा 7वीं के छात्र साहिर कटारिया ने 20वीं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रजत पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 15 मई से 21 मई तक राजधानी देहरादून में किया गया। इससे पूर्व भी साहिर कुमाऊं क्षेत्र की शूटिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

होनहार छात्र साहिर कटारिया के पिता कर्नल सुनील कटारिया वर्तमान में कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र रानीखेत में डिप्टी कमांडेंट के पद पर कार्यरत है, और माता मधु कटारिया आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में शिक्षिका है। छात्र साहिर कटारिया की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें -  सुमित हृदयेश के बयान पर भाजपा का पलटवार, बुद्ध पार्क में फूंका पुतला
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News