Connect with us

उत्तराखण्ड

सल्ट उपचुनाव मतगणना:-ईवीएम पर गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस का हंगामा

अल्मोड़ा। यहां सल्ट उप चुनाव मतगणना के दौरान कांग्रेस ने एक बार फिर ईवीएम पर गड़बड़ी को लेकर हंगामा किया। जिसकी वजह से मतगणना में कुछ देर बिलंब भी हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ता मतगणना कक्ष के बाहर सड़क पर बैठ गये। यहां आज शुरू से हुई मतगणना के बाद भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी में रोचक मुकाबला दिखाई दे रहा था,हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी कुछ ही वोटों से पीछे चली आ रही थी, अब धीरे-धीरे अंतराल बढ़ने लगा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पांचवें चरण की मतगणना के बाद ईवीएम मशीनों में अलग अलग रीडिंग को लेकर बवाल मचा। इस वजह से कुछ देर के लिए मतगणना रूकी रही।स्थानीय मीडिया कर्मी भी इस बात से नाराज दिखाई दिये कि कुछ मीडिया कर्मियों को बिना आरटीपीसीआर के मतगणना कक्ष में जाने दिया गया। छठे राउंड की मतगणना के बाद का परिणाम –
1) गंगा पंचोली -8535
2) महेश जीना।       -11128
3) जगदीश चंद्र।      -298
4) नंदकिशोर।        -152
5) पान सिंह।         -214
6) शिव सिंह रावत। -355
7) सुरेंद्र सिंह।         -317
8)  नोटा।                -378
9) Rejected Votes – 63

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News