Connect with us

उत्तराखण्ड

स्कूल वैन ट्रक से भिड़ी, एक की मौत तीन घायल

ज्योलीकोट। नैनीताल रोड ज्योलिकोट में आज दोपहर सामने से आ रहे ट्रक से स्कूल वैन की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि वैन में सवार तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सड़क हादसा बुधवार दोपहर को बलूटी बाजार के समीप हुआ। नैनी कॉन्वेंट की वैन चलाने वाले बलुवाखान निवासी सूरज आर्य स्कूल वैन लेकर नैनीताल की ओर जा रहे थे, ज्योलिकोट के पास सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सूरज की मौत हो गई, जबकि वैन में सवार एक महिला सहित दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News