Connect with us

उत्तराखण्ड

एसडीआरएफ की टीम ने चीला बैराज से किया अंकिता का शव बरामद, शव को किया पुलिस के सुपुर्द,

हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड में, मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम तेजी से कार्य कर रही है, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने चीला से अंकिता का शव बरामद किया।

जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ ढालवाला की टीम ने प्रभारी निरीक्षण कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में आज सुबह फिर से चीला बैराज में अंकिता भंडारी के शव को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद अंकिता भंडारी का शव बरामद कर बाहर निकाला व पुलिस के सुपुर्द किया। परिजनों ने शव की शिनाख्त अंकिता के रूप में की है। पुलिस शव का पंचनामा भरने की कार्यवाही कर रही है।

आपको बता दें कि अंकिता की हत्या का खुलासा होने के बाद लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला।

इधर अंकिता हत्याकांड से गुस्साये लोगो ने हत्याआरोपी पुलकित आर्य के वन्नतरा रिजॉर्ट में लगाई आग।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News