Connect with us

Uncategorized

भाजपा के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण शुरू

मीनाक्षी

देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। 25 सितंबर तक पहले चरण का सदस्यता अभियान चला। जिसके बाद 1 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक दूसरे चरण का सदस्यता अभियान चला। दो चरणों के सदस्यता अभियान के पूरे होने के बाद अब सक्रिय सदस्यता अभियान चल रहा है।16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरूआत हो चुकी है। बता दें कि हर 6 साल के बाद पार्टी अपने सदस्य को भी सदस्य बनने का मौका देती है। घरेलू महिला से लेकर प्रथम गांव से लेकर महानगर तक सदस्य नए सदस्य बनाते हैं। अब तक भाजपा का 20 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा हुआ है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के 9 जिलों में शत प्रतिशत से ज्यादा सदस्य पूरे हुए हैं। 23 विधानसभा में अपने लक्ष्य से ज्यादा सदस्यता पूरे किए गए हैं। 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में पोलिंग में से 74 प्रतिशत सदस्य बने हैं। जबकि 11 सदस्यों ने 10 हजार से भी अधिक सदस्य बनाए हैं। पूरे देश में सबसे अधिक उत्तराखंड में महिला सदस्य बनी हैं।

यह भी पढ़ें -  पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सीएम धामी से की मुलाकात

More in Uncategorized

Trending News