Connect with us

Uncategorized

मुख्य सचिव से पशुपालन व मत्स्य विभाग के सचिव ने की मुलाकात

मीनाक्षी

पशुपालन व मत्स्य विभाग के सचिव डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात की। उन्होंने सीएस को हाल ही में उत्तराखंड को मत्स्य पालन के क्षेत्र में हिमालयी और उत्तर पूर्वी राज्यों में प्राप्त हुए सर्वश्रेष्ठ राज्य के पुरस्कार की जानकारी दी|

इस दौरान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मत्स्य पालन विभाग और मत्स्य पालकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कई प्रयास कर रही है। इसके परिणाम अब नजर आने लगे हैं।
आपको बता दें कि विश्व मत्स्य पालन दिवस पर मत्स्य पालन में उत्तराखंड को हिमालयी और उत्तरपूर्वी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है। उत्तराखंड में मत्स्य पालन के क्षेत्र में किए गए अभिनव प्रयोगों के लिए राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद की ओर से, उत्तराखंड को हिमायली और उत्तर पूर्व के राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल - रामनगर में कांग्रेस नेता पर हमला, बदमाशों ने कार को घेरकर किया हमला, गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी

More in Uncategorized

Trending News