Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड महाराणा प्रताप स्पोर्ट कॉलेज में हुआ हल्द्वानी के अंश का चयन

हल्द्वानी। यहां रहने वाले अंश बिष्ट का पीएस बॉक्सिंग अकैडमी में चयन हुआ है और उत्तराखंड महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने अपना इस सत्र का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बता दे कि 10- 11 नवम्बर तक देहरादून में चले प्रदेश चयन ट्रायल के लिए 10 बर्षीय अंश बिष्ट ने दिनरात मेहनत कर महाराणा प्रताप कॉलेज में अपनी जगह बनाकर परिवार के साथ साथ जिले का नाम रोशन कर दिया है ।

अंश बिष्ट की करीब 2 साल से पीएस बॉक्सिंग अकेडमी हल्द्वानी में रेगुलर प्रेक्टिस चल रही थी जिसके चलते परिजनों ने इस सफलता का पूरा श्रय पीएस बॉक्सिंग एकेडमी को दिया है ।अंश की इस बड़ी सफलता के बाद उसके परिवार के साथ साथ अकेडमी के कोच हर्षित थापा, संस्थापक प्रकाश शर्मा, शैलेंद्र भंडारी, सदस्य भुवन बृजवासी ने खुशी जाहिर कर बधाई व शुभकामनाएं दी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News