Connect with us

उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद धींगड़ा के पिता इंद्रसेन धींगड़ा का निधन


हल्द्वानी (पर्वत प्रेरणा संवाददाता)। वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद धींगड़ा के पिता इंद्रसेन धींगड़ा का शुक्रवार प्रातः निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
रामपुर रोड स्थित विष्णुपुरी गली नंबर-10 निवासी 94 वर्षीय इंद्रसेन धींगड़ा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही मीडिया जगत, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े अनेक लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इंद्रसेन धींगड़ा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में एक अलग पहचान बनाई थी। उनके मिलनसार स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।
दिवंगत इंद्रसेन धींगड़ा का अंतिम संस्कार आज शाम राजपुरा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनकी शव यात्रा उनके निवास स्थान से शाम 4 बजे मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी। उनके निधन पर पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया।

यह भी पढ़ें -  अवैध वसूली के आरोप में तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार, झूठी खबर प्रसारित करने की धमकी देकर वसूले लाखों

More in उत्तराखण्ड

Trending News