Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में शर्मनाक मामला, तीरंदाजी कोच पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप

, हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक तीरंदाजी कोच पर नाबालिग छात्रा को डरा-धमका कर दुष्कर्म का आरोप लगा है। घटना बीते दीपावली के दौरान की बताई गई है। पीड़िता इतने महीने तक डर के कारण चुप रही। अब स्वजनों को पूरी कहानी बताने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपित कोच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, कनखल क्षेत्र की एक बालिका जगजीतपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। स्कूल की छात्राओं को एक कोच तीरंदाजी सिखाता है। छात्रा काफी समय से तीरंदाजी सीख रही थी। आरोप है कि तीरंदाजी सिखाने वाले कोच ने बीते अक्टूबर माह में छात्रा को डरा-धमकाते हुए दुष्कर्म किया। किसी को इस बारे में बताने पर धमकी दी गई। जिससे छात्रा इतने समय तक अंदर ही अंदर घुटती रही।

कनखल थाने में दी तहरीर
आखिरकार छात्रा ने अब अपने स्वजनों को आपबीती बताई। जिसे सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। छात्रा के पिता ने कनखल थाने में तहरीर देकर आरोपित कोच पवन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने आरोपित के घर जगजीतपुर में दस्तक दी। लेकिन घर पर ताला लटका मिला। पड़़ोसियों ने पुलिस को बताया कि आरोपित मूलरूप से हरियाणा का निवासी है और यहां किराये पर रहता है। कुछ दिन से पूरा परिवार अपने गांव गया हुआ है। हालांकि, पुलिस को अभी यह मालूम नहीं हो सका है कि आरोपित हरियाणा में किसी जिले या गांव का निवासी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आशारोड़ी पर फिर हुआ सड़क हादसा: पेड़ से टकराया राशन से बहार ट्रक, एक की मौत, एक घायल

More in Uncategorized

Trending News