Connect with us

उत्तराखण्ड

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा को जिले में बेहतर कार्यकाल होने पर दी भावभीनी विदाई

रिपोर्ट – विनोद पाल
चम्पावत – मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चंपावत के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल सहित कैम्प कार्यालय के अन्य कर्मियों की ओर से पुलिस अधीक्षक चंपावत देवेंद्र पिंचा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के पद पर पदोन्नत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ताओं , वरिष्ठजनों ने भी प्रतिभाग कर विगत वर्षो में देवेंद्र पींचा द्वारा किए गए नशामुक्ति, साइबर अपराधो की रोकथाम आदि कार्यों की प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना उन्हें प्रदान की।

इस अवसर पर सीएम कैम्प कार्यालय के नोडल अधिकारी बृजवाल ने कहा देवेंद्र पिंचा द्वारा चंपावत जिले में रहते अपराधों पर नियंत्रण व कानून व्यवस्था बनाए रखने के अतिरिक्त नशामुक्ति अभियान के तहत विशेष कार्य किए गए जो सराहनीय रहे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, जिला अध्यक्ष भाजपा निर्मला मेहरा,ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, ब्लॉक प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा,ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज तड़ागी, जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा गोविंद प्रसाद, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, भाजपा उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी,मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा भावना सेठी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष ललित मोहन भट्ट,छात्र संघ अध्यक्ष राजकीय महाविद्यालय चंपावत मुकेश महर, श्याम नारायण पांडेय, शंकर पांडेय, शंकर खाती, प्रकाश राय, मणिप्रभा तिवारी, गंगा खाती, मुकेश महराना, जगदीश पनेरू, नवल जोशी, कृष्णानंद जोशी, दिनेश जोशी, मनोज अमखोलिया, जगदीश पांडेय, गिरीश चंद्र जोशी,सुंदर बोरा, ललित देउपा ,पारस महर, मनीष चौधरी, सूरज बोरा, विकास चौधरी, रविंद्र चौधरी,आयुष फर्त्याल आदि मातृशक्ति व वरिष्ठजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: खड़गे की रैली से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया SSP ऑफिस में धरना, पुलिस पर रैली में पहुंचने से रोकने का आरोप
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News