Connect with us

उत्तराखण्ड

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान

खटीमा। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के अंदर गंदगी फैलाने वाले तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों के खिलाफ शासन प्रशासन के आदेश पर छापेमारी अभियान चलाया गया तथा उनके चालान भी काटे गए।

आपको बता दें कि सिंगल यूज प्लास्टिक तथा शहर के अंदर जगह-जगह गंदगी फैलाने वाले व्यापारियों के खिलाफ शासन प्रशासन के सख्त आदेश के क्रम में यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि शहर के अन्दर साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रहें। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है।

वहीं खटीमा नगर पालिका अधिकारी दीपक शुक्ल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में शहर के अंदर साफ-सफाई तथा सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर अधिशासी अधिकारी द्वारा गठित टीम के माध्यम से छापेमारी की जा रही है यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संवाददाता – दीपक यादव

यह भी पढ़ें -  कपकोट में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव मिलने से सनसनी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News