Connect with us

उत्तराखण्ड

स्मैक तस्कर महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। यहां पर 52 वर्ष की उम्र में एक संगठित गिरोह के साथ रहकर काम करने वाली यह महिला स्मैक का कारोबार कर रही है इससे पूर्व भी यह महिला दो बार जेल की हवा खा चुकी है लेकिन आदत के अनुरूप फिर वह इसी कारोबार में लग जाती है। नशे के खिलाफ जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के द्वारा चलाई जा रही।

मुहिम के तहत थानाध्यक्ष बनभूलपूरा नीरज भाकुनी ने अपनी टीम के साथ गैंगस्टर एक्ट में वांछित माया देवी पत्नी स्व0 रमेश सागर निवासी वार्ड नंबर-13,राजपुरा पड़ाव, कोतवाली-हल्द्वानी, जिला नैनीताल उम्र—52 वर्ष के घर दबिश देकर गिरफ्तार किया । पकड़ी गई महिला पूर्व में भी दो बार स्मैक तस्करी में कोतवाली हल्द्वानी से जेल जा चुकी है, एवं संगठित गैंग की सदस्य है, जो अवैध रुप से स्मैक की तस्करी कर अवैध धनोपार्जन करती रहती है।

उक्त गैंग का गैंग लीडर सलीम अहमद पुत्र हफीज अहमद निवासी वार्ड नं-08, छोटी मस्जिद के पास किच्छा जिला ऊधमसिंहनगर है। पुलिस आरोपी सलीम के साथ 6 अन्य लोगो की जांच में जुटी हुई है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News