Connect with us

उत्तराखण्ड

अब तक 58000 से ज्यादा राशन कार्ड धारकों ने स्वेच्छा से किया सरेंडर-रेखा आर्या

खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या ने आज विधानसभा में अपात्र को ना, पात्र को हां अभियान के तहत प्रेस कांफ्रेंस कर अभी तक राज्य में सरेंडर कार्डों की जानकरी दी।

रेखा आर्य ने बताया कि अब तक इस योजना के तहत राज्य में 58,374 कार्ड धारकों ने स्वेच्छा से सरेंडर किया है जो कि अपने आप मे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि अभी तक राज्य में जाने अनजाने में अपात्र राशनकार्ड धारक मुफ्त राशन का फायदा उठा रहे थे । लेकिन अब पात्रों तक ये राशन पहुंचने का काम राज्य सरकार करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि ये पहला अभियान है जिसमें जनता का सकारात्मक रुख देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि PHH, SFY, और अन्त्योदय कार्ड धारकों में जिलेवार कई लोगों ने अपने कार्ड स्वेच्छा से सरेंडर किया है। और सरकार ने 31 मई तक की कार्ड सरेन्डर करने की तिथि को आगे बढ़ाते हुए अब 30 जून कर दिया है क्योंकि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वेच्छा से सरेंडर कर रहे थे।मंत्री ने आगे बताया कि खाद्य सचिव को उन्होंने निर्देशित कर दिया है कि सरेंडर कार्डों को अब पात्रों को जिनकी आय 15,000 से कम है, के बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दें ।

Ad
यह भी पढ़ें -  कैबिनेट बैठक में 12 अहम फैसले, उपनल कर्मियों और शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News