Connect with us

उत्तराखण्ड

हरक की करीबी सोनिया ने थामा कांग्रेस का हाथ

राज्य में जल्द आचार संहिता लगने वाली है। ऐसे में पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। वहीं इस बीच नेताओं का और कार्यकर्ताओं का दल बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। कई जानी मानी हस्तियां भी पार्टियां ज्वॉइन कर रही है और इसमे शामिल है।

उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका सोनिया आनन्द रावत। बता दें कि सोनिया आनंद रावत ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. सोनिया आनंद रावत ने उत्तराखंड के प्रभारी देवेंद्र यादव और पीसीसी चीफ गणेश गोदियाल की मौजूदगी में सोनिया कांग्रेस में शामिल हो गईं। उन्हें सदस्यता दिलाने के दौरान कई और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
आपको बता दें कि कहा जाता है सोनिया आनंद रावत कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की करीबी हैं.सोनिया आनंद रावत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके काफी फॉलोअर्स भी हैं। वो राज्य में कई सामाजिक कार्य कर चुकी हैं औऱ करती रहती हैं। कई दिनों से उनके राजनीति में आने की चर्चाएं चल रही थी। जब उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर अपने फैन्स से सवाल किया था कि क्या उन्हें राजनीति में आना चाहिए? बीते दिन साफ हो गया कि वो राजनीति में अपनी किसमत अजमाने मैदान में आ चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News