Connect with us

उत्तराखण्ड

खेल महाकुंभ का आगाज डी आई सी के मैदान द्वाराहाट में

रानीखेत। द्वाराहाट विकासखंड में आज खेल महाकुंभ के पहले दिन न्याय पंचायत विजयपुर में द्वाराहाट इंटर कालेज द्वाराहाट के खेल मैदान में ग्राम प्रधान कौला बिमला देवी ने सुभारंभ किया।

संयोजक बालिका इंटर कालेज द्वाराहाट की प्रधानाचार्य तनुजा जोशी और द्वाराहाट इंटर कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य कबड़वाल मौजूद रहे। संचालन माया रौतेला ने खेल का प्रशिक्षक किया। आज अंडर 14 बालिका वर्ग में 600 मीटर दौड़ में दिव्यांशी मठपाल प्रथम गायत्री बिष्ट द्वितीय और रिया रौतेला तृतीय। अंडर 17 बालिका वर्ग के 600 मीटर तनुजा किरौला प्रथम दिव्यांशी मठपाल द्वितीय किरण अधिकारी तृतीय स्थान पर रही।

वही बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ अंडर 17 मेसंजय सिंह प्रथम सूरज आर्या द्वितीय राहुल पंत तृतीय साथ ही अंडर 14 बालक वर्ग के 600 मीटर में इशांत रौतेला प्रथम ऋतिक रौतेला द्वितीय युवराज सिंह तृतीय रहे।

सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र के साथ मैडल से सम्मानित किया गया। और अब ये खिलाड़ी ब्लाक स्तर के खेल एम प्रतिभाग करेंगे। कल होने वाले प्रतियोगिता में 200 मीटर 400 मीटर 800, 1500, 3000 मीटर की दौड़ के साथ खोखो कबड्डी लंबी कूद ऊंची कूद गोला चक्का और भाला प्रशेपन किए जायेगा।

खेल संयोजक तनुजा जोशी ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी और सभी से खेल भावना के साथ खेलने की अपील की।

रिपोर्ट – बलवन्त सिंह रावत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News