Connect with us

उत्तराखण्ड

अफवाहों के बाजार पर एसएसपी ने लगाया विराम, कहा अब्दुल मलिक की अभी गिरफ्तारी नहीं, तलाश जारी

हल्द्वानी। बनभूलपुरा कांड को लेकर एसएसपी प्रहलाद मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को बताया कि अभी मास्टर माइंड अब्दुल मालिक की गिरफ्तारी नहीं हुई है,अभी तलाश जारी है।
उन्होंने कहा पुलिस ने तीन अलग-अलग एफआई आर दर्ज की हैं। अभी अब्दुल मलिक को गिरफ्तार नहीं किया गया है, टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं, जल्दही पुलिस की गिरफ्त में होगा। एसएसपी ने यह भी बताया कि 25 लोगों की अब तक गिरफ्तारी की जा चुकी है और 25 दंगाइयों से 7 तमंचे और 54 कारतूस भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार लोगों से सरकारी असलहे भी बरामद किए गए हैं, दंगाई थाने से असलहे और गोलियां लूटकर ले गए थे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  कैंची धाम के पास कार खाई में गिरी एक की मौत, चार घायल।
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News