Connect with us

उत्तराखण्ड

सरेआम लूट प्रकरण में एसएसपी सख्त,एसएसपी ने की देर रात तक सीआईयू और थाना पुलिस के साथ बैठक

तलाश में दिन से लेकर रात तक विभिन्न टीमें हुईं रवाना

24 घंटे का अल्टिमेटम, लुटेरे नही आए गिरफ्त में तो कई पर हो सकती है कार्यवाही :: एसएसपी हरिद्वार

कल कोतवाली रानीपुर क्षेत्रांतर्गत सेक्टर 2 में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के बाद एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह बड़े एक्शन के मूड में।

हरिद्वार।यहाँ घटना के खुलासे को लेकर गंभीर एसएसपी द्वारा कल देर रात सीआईयू एवं थाना पुलिस के चुनिंदा ऑफिसर के साथ घटना के विभिन्न एंगल को लेकर आयोजित बैठक में गहनतापूर्वक विचार विमर्श किया गया। जहां एक ओर बैठक में पहले से रवाना की गई पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तो वहीं नई पुलिस टीमों का भी गठन/रवाना किया गया।

कई घंटे चली बैठक में एसएसपी द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को घटना के खुलासे हेतु स्पष्ट लहजे में 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है अन्यथा की स्थिति में कई पर गाज गिरनी तय है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रामनगर : हनुमान धाम में दर्शन के बाद राहुल सिंह दरम्वाल ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान…

More in उत्तराखण्ड

Trending News