Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता कल से

अल्मोडा। विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा, हॉकी उत्तराखंड एवं जिला प्रशासन अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में *बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ* के तहत विक्टोरिया कप ओपन महिला 7-A साइड  राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुक्रवार 19 मार्च 2021सांय 3 बजे से स्थानीय हेमवंती नन्दन बहुगुणा खेल मैदान में प्रारम्भ होगी।

यह जानकारी विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का उद्धघाटन मुख्य अतिथि * नीतिन सिंह भदौरिया (आई.ए.एस.) जिलाधिकारी अल्मोड़ा* द्वारा किया जायेगा। एवं विशिष्ट अतिथि *प्रोफेसर आराधना शुक्ला (भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद की वरिष्ठ अधियता), किशोर सिंह बाफिला (सचिव- हॉकी उत्तराखंड), बी. एस. मनकोटी (सचिव- बैडमिंटन संघ उत्तराखंड)* होंगे।
प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, नैनीताल, हल्द्वानी, कोटद्वार, काशीपुर, चमोली, टनकपुर (चम्पावत) टीमें प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को *ट्रॉफी, ₹21,000* व उपविजेता टीम को *ट्रॉफी, ₹11,000* की नगद धनराशि प्रदान की जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News