Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में खुला अत्याधुनिक IT-एआई सेंटर, रोजगार और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

पर्वत प्रेरणा ब्यूरो।

हल्द्वानी। उत्तराखंड को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए हल्द्वानी में वैश्विक प्रोफेशनल सर्विसेज कंपनी हाई स्प्रिंग का अत्याधुनिक आईटी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर शुरू हो गया है। तीनपानी, बरेली रोड स्थित गौजाजाली क्षेत्र में स्थापित इस सेंटर का उद्घाटन राज्य के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया।

उद्घाटन अवसर पर मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि उत्तराखंड केवल प्राकृतिक सौंदर्य का प्रदेश नहीं, बल्कि प्रतिभाओं की धरती है। सरकार का लक्ष्य है कि युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलें, जिससे पलायन पर रोक लग सके।
उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसे निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो रोजगार सृजन के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दें। मंत्री ने कहा कि Highspring जैसी वैश्विक कंपनी का आगमन उत्तराखंड को आईटी, एआई और इनोवेशन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा। इससे “लोकल टैलेंट से ग्लोबल इम्पैक्ट” का लक्ष्य साकार होगा और राज्य निवेश के लिए और अधिक आकर्षक बनेगा।इस आईटी-एआई सेंटर के शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, स्थानीय युवाओं को आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी कौशल क्षमता भी बढ़ेगी। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के मैनेजिंग पार्टनर अखिल चौधरी और उनकी टीम को सम्मानित किया गया। राज्य सरकार ने उनके निवेश को उत्तराखंड के अनुकूल वातावरण और युवाओं की क्षमता पर विश्वास का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, महापौर गजराज सिंह बिष्ट समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। हल्द्वानी में शुरू हुआ यह आईटी एवं एआई सेंटर न केवल कुमाऊं क्षेत्र बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकता है। इससे रोजगार, निवेश और तकनीकी विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पूरे हफ्ते होगी भारी बारिश!, इन दो दिन रहे बेहद सावधान

More in उत्तराखण्ड

Trending News