Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने किया जीएसटी रजिस्ट्रेशन जागरुकता शिविर का आयोजन

जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को पंचमुखी धर्मशाला में व्यापारियों संग जीएसटी रजिस्ट्रेशन जागरुकता शिविर का आयोजन किया। जिसमें सभी व्यापारियों को जीएसटी रजिस्ट्रेशन करने के फायदे बताए गए।

जीएसटी के राज्य कर अधिकारी शांति लाल ने बताया कि जीएसटी रजिस्ट्रेशन से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ ले सकता है। कहा व्यापार बढ़ाने के लिए बैंको से आसानी से लोन पास हो सकता है। दुर्घटना बीमा सुविधा के तहत पांच लाख की धनराशि जीएसटी व्यापारी को मिलती है। बताया कम टर्नओवर वाले जीएसटी व्यापारी के लिए कम्पोजीशन स्कीम भी मुहैया कराई जाती है।

यहां सहायक आयुक्त संतोष कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रधान सहायक हीरा लाल, व्यापार मंडल महामंत्री संजय पांडेय, राहुल देउपा, भगवत सरन, जुगल किशोर पंत, मनोज जुकरिया, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

– विनोद पाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News