Connect with us

उत्तराखण्ड

जनहित के मुद्दे उठाने पर विधायक सुमित हृदयेश का जोरदार स्वागत

पर्वत प्रेरणा संवाददाता
हल्द्वानी।
विधानसभा के बजट सत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश का सोमवार को उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन करते हुए जनहित के मुद्दों को लगातार सदन में उठाने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि विधायक सुमित हृदयेश लगातार जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान और गोल्डन कार्ड योजनाओं में खामियों, एलपीजी गैस की किल्लत, खिलाड़ियों और युवाओं के रोजगार जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उन्होंने बजट सत्र के दौरान प्रमुखता से सदन में उठाया।
विधायक सुमित हृदयेश ने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हल्द्वानी की जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सदन तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है और वे आगे भी हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड के जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों और विश्वास को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है तथा जनहित, विकास और आमजन के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  बाइक की डिलीवरी लेकर लौट रहा था यूट्यूबर Aashu UK Rider, सड़क हादसे में मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News