Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम आवास के सर्वेंट क्वार्टर में युवती ने की आत्महत्या

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में गुरुवार को एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती (24) सुलेखा रुद्रप्रयाग जिले की निवासी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवती का परिवार मुख्यमंत्री आवास में गायों की देखभाल करता था।

युवती की आत्महत्या की सूचना से मुख्यमंत्री आवास में हड़कंप मच गया। वहां मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कैंट इंस्पेक्टर राजेंद्र रावत ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि युवती अपने भाईयों के साथ यहां रहती थी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे से जो किताबे मिली हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती पुलिस में भर्ती होने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आगामी गौचर मेले की रौनक में सुरक्षा से न हो कोई समझौता, फायर सर्विस ने परखी तैयारियां!
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News