Connect with us

उत्तर प्रदेश

गैरसैंण में मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, अनुपूरक बजट आज किया जाएगा सदन में पेश

गैरसैंण के भराड़ीसैंण में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन में आज वित्त मंत्री पेश अनुपूरक बजट करेंगे। अनुपूरक बजट समेत आज सदन में आज आठ विधेयक पेश किए किए जाएंगे।

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई 11 बजे से शुरू होगी। आज सदन में बजय पेश किया जाएगा। उत्तराखंड विधानसभा की आज की कार्यसूची के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम अनुपूरक मांगों (अनुपूरक बजट) का प्रस्तुतीकरण शाम चार बजे किया जाएगा। वित्त मंत्री शाम चार बजे अनुपूरक बजय पेश करेंगे। लगभग 5600 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट हो सकता है।

पीएम मोदी का धन्यवाद अदा करेगी सरकार
आज सदन में धामी सरकार आपदा के मानकों में परिवर्तन कर राहत राशि बढ़ाने पर पीएम मोदी का धन्यवाद करेगी। इसके लिए धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा। बता दें कि मानसून सत्र के पहले दिन सदन में तीन विधेयक उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली अध्यादेश 2024, शहरी विकास मंत्री ने उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959) संशोधन अध्यादेश 2024 और शहरी विकास मंत्री ने उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916) संशोधन अध्यादेश 2024 को भी सदन के पटल पर रखा गया।

मानसून सत्र के लिए विधायकों ने 490 प्रश्न
आपको बता दें कि मानसून सत्र के लिए विधायकों ने 490 प्रश्न लगाए हैं। गैरसैंण स्थित विधानसभा भवन में पहली बार मानसून सीजन में सत्र आयोजित हो रहा है। इस बार लगभग डेढ़ साल बाद सरकार पहाड़ स्थिति ग्रीष्मकालीन राजधानी पहुंची है।

यह भी पढ़ें -  डीएम सविन बंसल ने जिला समाज कल्याणअधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, दिए ये निर्देश

More in उत्तर प्रदेश

Trending News