Connect with us

उत्तराखण्ड

टनकपुर ग्रामीण किसान परेशान जंगली जानवर फसलों को पहुंचा रहे भारी नुकसान


रिपोर्ट – विनोद पाल
टनकपुर – किसानों की जहाँ धान की फसल त्यार होने की कगार पर है तो वही हाथियों और अन्य जंगली जानवरों द्वारा उनकी फसलों को नष्ट कर भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है ऐसा ही मामला ग्राम छीनीगोठ से सामने आया है जहाँ जंगली जानवरों द्वारा धान की खड़ी फसल को रोंदा जा रहा है इस समस्या से निजात पाने के लिए ग्रामीण किसान दो वर्षों से संबंधित विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन देते आ रहे हैं लेकिन अभी तक किसानों को इस समस्या से निज़ात नहीं मिला

इस से निज़ात पाने के लिए ग्राम छीनीगोठ निवासी सुनील नरियाल के द्वारा उत्तराखंड मुख्यमंत्री के नाम मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में एक ज्ञापन सौपा गया जिसमे अन्य ग्रामीणों नें भी अपने हस्ताक्षर दर्शाते हुए मुख्यमंत्री से अपनी समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की गुहार लगाई
ग्रामीण सुनील नरियाल नें बताया कई वर्षों से हाथियों और अन्य जंगली जानवरों द्वारा हमारी फसलों को बहुत नुकसान पहुंचाया जा रहा है जिससे निज़ात पाने के लिए दो वर्षों से विभिन्न माध्यम से संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा चूका है लेक़िन अभी तक आश्वासन के अलावा हमें कोई सुविधा प्राप्त नहीं हुई है इसी समस्या के चलते आज फिर कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया गया है और उम्मीद है इस बार हम किसानों को इस समस्या से निज़ात मिलेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का चुनावी मंथन तेज, मदन कौशिक ने संभावित दावेदारों के साथ की बैठक

More in उत्तराखण्ड

Trending News