Connect with us

Uncategorized

नहाते समय गंग नहर में बहा किशोर, अब तक नहीं लग पाया कोई सुराग

हरिद्वार के रूड़की में नहाते वक्त एक किशोर गंग नहर में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश की। जलवीर मोनू को भी उसकी खोजबीन के लिए बुलाया गया। लेकिन किशोर का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।रुड़की के गंग नहर कोतवाली क्षेत्र में बेटी गंज के पास एक किशोर गंग नहर में नहाते समय डूब गया। देखते ही देखते किशोर आंखों से ओझल हो गया। किशोर को डूबता देख आस-पास के लोगों ने गंग नहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर को सूचना दी। सूचना मिलते ही मोनू जलवीर मौके पर पहुंचा। इसके साथ पुलिस भी वहां पहुंच गई। लेकिन तब तक किशोर नहर में डूब चुका था।जलवीर मोनू और पुलिस द्वारा काफी देर तक किशोर की तलाश की गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। किशोर की पहचान भी नहीं हो पाई है। मोनू जलवीर ने बताया कि मौके से एक टोपी एक सफेद बनियान और चप्पल मिली है। लेकिन किशोर का कुछ पता नहीं चल पाया

Ad
यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ किया योगा, गिनाए फायदे

More in Uncategorized

Trending News