Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला को नशे के इंजेक्शन देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किये गिरफ्तार

हरिद्वार। जिले के गंगनहर थाना क्षेत्र में महिला को नशे के इंजेक्शन देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके दोस्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

घटना के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर में तीन दिन पूर्व एक महिला बेहोशी की हालत में मिली थी। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला ने होश में आने पर बताया था कि वह जुलाई में रोडवेज बस से रुड़की बस स्टैंड पर उतरी थी। मोबाइल रिचार्ज खत्म होने पर वह रिचार्ज की दुकान तलाश कर रही थी। इस बीच उसे एक युवक मिला था। उसने रिचार्ज करने की बात कही थी। इसके बाद युवक उसे रेलवे स्टेशन रोड पर किराए के कमरे पर ले गया था।
वहां युवक ने उस पर गलत काम करवाने का दबाव बनाया था। विरोध करने पर युवक ने नशे का इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस काम में उसकी पत्नी ने भी सहयोग किया था। आरोप था कि दंपती नशे की हालत में उसे होटल में लेकर गए थे और देह व्यापार कराया था। वह किसी तरह कमरे से भाग निकली थी। महिला ने अपना पता केला भट्टा, गाजियाबाद बताया था।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहम्मद शाकिब निवासी पट्टी बरला, थाना छपार मुजफ्फरनगर व उसकी पत्नी खुशी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस को गंभीरता से जांच के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान पुलिस महिला के पति तक पहुंची और उससे पूरे मामले की जानकारी ली। वहां पता चला कि महिला नदीम निवासी गोविंदपुरी सहारा रोड, थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद के केला भट्टा निवासी के साथ काम के सिलसिले से रुड़की आई थी। इसके बाद नदीम ने उसे साकिब के साथ भेज दिया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  आगामी गौचर मेले की रौनक में सुरक्षा से न हो कोई समझौता, फायर सर्विस ने परखी तैयारियां!
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News