Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-क्या कांग्रेस के 10 विधायक छोड़ देंगे कांग्रेस का हाथ,कल होगी बैठक

कांग्रेस से बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंदरूनी नाराजगी के चलते कांग्रेस में बड़ी टूट हो सकती है। कांग्रेस के करीब 10 विधायक कल यानी 13 अप्रैल को देहरादून में बैठक करेंगे। इस बैठक में क्या फैसला लिया जाता है, वह तो बैठक के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन माना जा रहा है कि अगर हाईकमान ने जल्द अपना फैसला नहीं बदला तो कांग्रेस में बड़ी टूट हो सकती है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक हरीश धामी, मनोज तिवारी, मदन बिष्ट, मयूख महर, खुशाल सिंह अधिकारी, ममता राकेश, विक्रम नेगी, राजेंद्र भंडारी बैठक में शामिल हो सकते हैं। इस बैठक में कांग्रेस हाईकमान के ताजा फैसले पर चर्चा होगी और जो भी फैसला होगा, वो सामूहिक रूप से लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार नाराजगी इस कदर है कि विधायक पार्टी छोड़ने तक के फैसले पर अमल कर सकते हैं।
अब देखना यह है कांग्रेस इस पूरे मामले को कैसे संभालती है।

कांग्रेस का फैसला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्वभावित रूप से पसंद नहीं आ रहा है। आम लोग भी कांग्रेस के इस फैसले से हैरान हैं। राजनीतिक जानकार इस फैसले को उत्तराखंड में कांग्रेस के पूरी तरह से समाप्त होने के संकेत के रूप में देख रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान क्या अपना फैसला बदलेगा, इस पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं।कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता सदन का ऐलान होने के बाद से ही कांग्रेस के भूचाल सा आ गया है। कांग्रेस में जहां एक तरफ बड़ा चेहरा माने जाने वाले प्रीतम सिंह उन पर लगे गुटबाजी के आरोपों से गुस्से में हैं। वहीं, गढ़वाल के कई बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ने की तैयार कर ली है। जबकि, कई नेताओं ने पहले ही इस्तीफे दे दिए हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News