Connect with us

उत्तराखण्ड

लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाई गयी उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी जी की जयंती

रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी जी की जयंती लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाई गयी I इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डॉक्टर अनिल जोशी रहे I

कार्यक्रम का शुभारंभ गिरीश चंद तिवारी( गिर्दा) के लोकगीत ( उत्तराखंड मेरी मातृभूमि) से किया गया I इस अवसर पर बड़ौनी जी की जीवनी पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया I मुख्य अतिथि के द्वारा बड़ौनी जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

बताया गया कि उत्तराखंड राज्य निर्माण एवं सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता I विद्यालय के प्राचार्य कमलेश जोशी जी ने भी बड़ौनी जी के योगदान पर चर्चा की I

इस अवसर पर बृजेश जोशी, हेमलता जोशी,शांति पंत व अनेक छात्र छात्राएं मौजूद रहे I कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र सक्षम गोयल एवं छात्रा रितिका शाह के द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News