Connect with us

उत्तराखण्ड

नदी में डूबे नाबालिक चिन्मय का शव बरामद

रिपोर्टर – भुवन सिंह ठठोला

भीमताल। परिताल नदी में डूबे नाबालिग का शव एस.डी.आर.एफ.की टीम ने मुश्किलों के रैस्क्यू के बाद बरामद कर लिया है। शनिवर को अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आया चिन्मय, नदी में नहाते वक्त डूब गया था। जिला प्रशासन, एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ.और नैनीताल पुलिस टीम तभी से चिन्मय की तलाश में जुटी थी।
भीमताल में धारी से पदमपुरी मार्ग पर सड़क से दो किलोमीटर अंदर नदी में बने परीताल में हल्द्वानी निवासी 17 वर्षीय चिन्मय जीना डूब गया था। रविवार को भी एस.डी.आर.एफ., एन.डी.आर.एफ.और पुलिस के गोताखोरों ने देर शाम तक लगातार खोजबीन की, चिन्मय की असफल तलाश से कोई फायदा नहीं मिला। बता दें कि चिन्मय जीना अपने पांच दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने यहां आया हुआ था।

अचानक नदी में नहाते समय चिन्मय का पैर फिसला और वह डूब गया। चिन्मय की तलाश रविवार को जारी रही और इसमें एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ.की टीम के अलावा स्थानीय लोगों के साथ रैस्क्यू अभियान चलाया गया। लेकिन चिन्मय का पता नहीं चल सका। जिसके बाद आज सवेरे से एक बार फिर से तलाश अभियान चलाया गया, एस.डी.आर.एफ.के गोताखोरों को बमुश्किल सफलता मिली और चिन्मय के शव को कांटों की मदद से रैस्क्यू कर निकाला गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  कालाढूंगी में टिकट की जंग पर सुरेश भट्ट का बड़ा बयान, बोले- बदलाव प्रकृति का नियम है
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News