Connect with us

Uncategorized

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिलने से मचा हड़कंप

रामनगर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज में रविवार सुबह वन कर्मियों को एक बाघिन का शव मिला। शव पर चोट के निशान थे, और सिर से काफी खून बह रहा था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, बाघिन की मौत हाथियों के झुंड के हमले से होने की आशंका जताई जा रही है।मौके पर हाथियों के झुंड के निशान भी पाए गए हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघिन को हाथियों के झुंड ने मारा होगा।कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक, डॉ. साकेत बडोला ने जानकारी दी कि बाघिन के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। इस घटना से कॉर्बेट प्रशासन में हड़कंप मच गया है, और वन कर्मियों की एक टीम मौके पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।अभी तक की जांच के अनुसार, यह घटना हाथियों और बाघों के बीच संघर्ष की गंभीर स्थिति की ओर इशारा करती है, जो जंगलों में इंसानों और वन्य जीवों के बीच बढ़ते संघर्ष को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें -  नीती घाटी में कुदरत का कहर! बादल फटने से बहा पुल, 12 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा, 1 लापता

More in Uncategorized

Trending News