Connect with us

Uncategorized

सड़क पर पड़ा मिला युवती का शव

देहरादून के रायपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर पड़ा मिला। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


घटना रविवार सुबह तड़के सोदासरोली के पास सिरवालगड़ की बताई जा रही है। मृतक युवती के सर पर गंभीर चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने पहले युवती की हत्या की। फिर युवती का शव ठिकाने लगाने के लिए सड़क में छोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना प्रभारी कुंदन राम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयासों में जुट गई है। रायपुर थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया की सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। आसपास के ग्रामीणों से भी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है ।

यह भी पढ़ें -  नीती घाटी आपदा पर राज्यसभा में गूंजा उत्तराखंड का मुद्दा, महेंद्र भट्ट ने उठाई बड़ी मांग

More in Uncategorized

Trending News