Connect with us

उत्तराखण्ड

कालाढूंगी के जंगल में मिला काशीपुर के युवक का शव

कालाढूंगी। बाजपुर क्षेत्र की मेन रोड से 20 मीटर अंदर जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक 11 दिसंबर को घर से मोटर साईकिल लेकर निकला था।

बता दें कि कालाढूंगी पुलिस ने एक ग्रामीण की सूचना पर बाजपुर-हल्द्वानी रोड पर स्थित बरहैनी से आगे कालाढूंगी क्षेत्र के जंगल में एक युवक का शव बरामद किया।

जानकारी देते हुए मृतक के पिता रामचंद्र निवासी नूरपुर, कुंडेश्वरी ने बताया कि उसके पुत्र की मोटरसाइकिल के फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में पड़े देखे थे। जिससे उन्हें पता लगा कि उनके पुत्र की मृत्यु हो गई है। मृत्यु की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बाजपुर पहुंचे जहां पर मृतक की शिनाख्त करने के बाद मृतक का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

रामचंद्र ने बताया कि मृतक अमित कुमार (22 वर्ष) खेती-बाड़ी का कार्य करता था। 11 दिसंबर 2022 की शाम को करीब 6ः00 बजे अमित घर से अपनी मोटरसाइकिल लेकर निकला था और तब से वापिस नहीं लौटा था। उन्होंने बताया कि उन्हें मौहल्ले के ही एक युवक ने बताया कि तुम्हारे पुत्र अमित कुमार की मोटरसाइकिल व्हाट्सएप ग्रुप पर पड़ी हुई है। जिससे उन्हें पता लगा।

उन्होंने बताया कि उन्हें संदेह है कि उनके पुत्र की किसी के द्वारा हत्या की गई है। क्योंकि अगर दुर्घटना होती है तो बाइक और अमित रोड से थोड़ी ही दूरी पर पड़े होते। परंतु अमित रोड से लगभग 20 मीटर अंदर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था और उसकी मोटरसाइकिल लकड़ियों और घास से ढकी हुई थी, जिससे उन्हें शक है कि उनके पुत्र की किसी के द्वारा हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

वहीं कालाढूंगी थानाध्यक्ष नंदन रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का है क्योंकि युवक की बाइक सामने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिससे लग रहा है कि यह मामला सड़क दुर्घटना से संबंधित है। बाकी तहरीर आने पर कार्यवाही की जाएगी।

हत्या के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि परिजनों की संतुष्टि के लिए पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी और जो सत्यता होगी जांच के बाद सार्वजनिक कर दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News