Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर सामने आया रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला, देखिए क्या है पूरा मामला

पौड़ी। देवभूमि उत्तराखंड में मां बेटे के रिश्ते को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। यह खबर पौड़ी गढ़वाल के एक गांव से आई है, जिसमें एक बेटे ने मां से दुष्कर्म कर रिश्तों को तार-तार कर दिया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपित मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र पौड़ी के एक गांव में एक महिला अपने बेटे व पति के साथ रहती है। महिला का एक बेटा दिल्ली व बेटी रोहतक में रहती है। गांव में साथ रह रहे बेटे की मानसिक बीमारी का उपचार उन्होंने तीन माह पहले ही देहरादून के एक मानसिक चिकित्सालय से कराया था।

पिता पहुंचे तो आरोपित ने उनकी भी पिटाई कर दी

बताया गया कि बीते रविवार देर शाम मां जब बेटे के कमरे में उसे खाना देने गई, तो आरोपित ने मां के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपित ने मां की पिटाई की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान दूसरे कमरे में रह रहे पिता पहुंचे, तो आरोपित ने उनकी भी पिटाई कर दी।

प्रभारी कोतवाल महेश रावत ने बताया कि आरोपित बेटे के खिलाफ मां की तहरीर पर दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपित को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  आगामी गौचर मेले की रौनक में सुरक्षा से न हो कोई समझौता, फायर सर्विस ने परखी तैयारियां!
Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News