Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने भगवान महावीर और भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भगवान महावीर एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह की शिक्षा देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी द्वारा दी गयी शिक्षा समस्त मानव समाज के कल्याण हेतु सदैव पथ प्रदर्शक का कार्य करती रहेगी। भगवान महावीर अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति थे।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एक महान विचारक थे, उन्होंने समाज में सबको समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव को दूर करने और समानता का सिद्धांत लागू करने के लिए भारतीय संविधान का मार्ग चुना।

यह भी पढ़ें -  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News