Connect with us

Uncategorized

CM ने दिया श्रमिकों और उनके आश्रितों को तोहफा, बच्चों को मिलेगी मुफ्त रोजगारपरक शिक्षा



उत्तराखंड की धामी सरकार उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत श्रमिकों और उनके आश्रितों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। ऐसे सभी श्रमिकों को बोर्ड के बजट से ईएसआई (चिकित्सा सुविधा) प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उनके बच्चों बच्चों को मुफ्त रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जाएगी।


बता दें इस योजना में प्रवेश पाने वाले बच्चों के लिए बोर्डिंग (हॉस्टल की व्यवस्था), यूनिफॉर्म, पाठ्य पुस्तकों पर खर्च होने वाली धनराशि को पूरी तरह से बोर्ड वहन करेगा। इसके साथ ही तीन साल में 75 बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त होगी। सरकार ने पंजीकृत श्रमिकों को मेडिकल सुरक्षा की ईएसआई जैसी बड़ी सौगात देने का निर्णय लिया है। अभी तक श्रमिक इस सुविधा से वंचित थे।

सरकार ने बनाई ESI की सुविधा देने की योजना
प्रदेश सरकार ने पंजीकृत श्रमिकों को किसी तरह की आयु सीमा का बंधन छोड़ सभी को ईएसआई की सुविधा देने की योजना बनाई है। बोर्ड के अनुसार पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को राजकीय शिक्षण संस्थानों में डॉक्टरी, इंजीनियरिंग तथा अन्य समकक्ष शिक्षा में प्रवेश होने पर पूरी फीस बोर्ड वहन करेगी

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- MBPG कॉलेज तीसरे राउंड की मतगणना पूरी जानिए कौन है आगे

More in Uncategorized

Trending News