Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां होने जा रहा छोटे व बड़े भाई के बीच मुकाबला

भाजपा कांग्रेस के टिकट मिलने वाले प्रत्याशियों के बाद एक बड़ी खबर रायपुर से सामने आ रही है यहां पर रायपुर से भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ ने आज सोमवार को नामांकन किया. इस दौरान उनके साथ उनके समर्थक मौजूद रहे। वहीं नामांकन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए जीत का दावा किया।

कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट को रायपुर से सीटिंग विधायक उमेश काऊ ने बड़ा भाई बताया। उमेश काऊ ने कहा कि रायपुर विधानसभा सीट पर बड़े भाई और छोटे भाई के बीच मुकाबला होने जा रहा है। इसी के साथ उमेश काऊ ने पार्टी हाईकमान का टिकट देने को लेकर आभार जताया।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News