Connect with us

उत्तराखण्ड

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ पूर्व विधायक संजीव आर्य

नैनीताल। सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल व पूर्व विधायक संजीव आर्य के नेतृत्व में तल्लीताल गांधी पार्क में सत्याग्रह आंदोलन किया गया।

पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि आर्मी भर्ती के तहत उत्तराखंड के युवाओं को स्टेट मेरिट के तहत कोटा उपलब्ध होता था लेकिन अब अग्निपथ योजना में स्टेट कोटा खत्म हो गया है जो कि उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ है।

नो रैंक नो टेंशन के तहत युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़:
प्रदेश के 70 हजार के लगभग लोग आर्मी से सेवानिवृत्त व इतने ही उत्तराखंड के युवा वर्तमान में आर्मी में अपनी सेवा दे रहे है। वही पहले जब सैनिक सेना से सेवानिवृत्त होते थे तो उनको पेंशन कैंटीन आदि का लाभ मिलता था लेकिन अब अग्निपथ योजना के तहत सैनिकों को कोई सुविधा उपलब्ध नही होगी।

संजीव ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना सरकार की एक सोची समझी चाल है कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य के प्रति कतई खिलवाड़ नहीं होने देगी सरकार को तीन काले कीर्ति कानूनों के तहत अग्निपथ योजना को भी वापस लेना होगा।

इस दौरान नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल,मुकेश जोशी, हिमांशु पांडे, खष्टी बिष्ट,भावना मेहरा,सूरज पांडे,कैलाश अधिकारी,कुंदन नेगी,लीला जोशी, रेखा, भगवती बिष्ट, सुनीता आर्य, शांति तिवारी,धनी दुमका, गीता लोहनी,कमला कन्याल,उमा मेहरा,कमलेश तिवारी,संजय कुमार,जुनैद,मनमोहन कंडवाल,पप्पू कर्नाटक,बंटू आर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News