Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस सेवादल नए संकल्पों के साथ मनाएगा शताब्दी वर्ष: शोभा

28 अक्टूबर को अल्मोड़ा में होगा वृहद समारोह, शामिल होंगे प्रदेश के दिग्गज नेता

-नवीन बिष्ट

अल्मोड़ा। महिला कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व पालिका चैयरमैन शोभा जोशी ने कहा कि यह वर्ष कांग्रेस सेवा दल का शताब्दी वर्ष है, इसके लिए सेवादल नए संकल्पों, नई ऊर्जा के साथ कांग्रेस को सशक्त बनाने का काम किया जाएगा। शोभा जोशी यहां एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब थीं।

उन्होंने इस क्रम में बताया कि अगामी 28 अक्टूबर 2023 को अल्मोड़ा में शताब्दी वर्ष मनाने के लिए वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। इस आयोजन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश महिला सेवादल की वरिष्ठ नेता शेख प्यारी जान, हेमा पुरोहित, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के अतिरिक्त अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस बूथ से लेकर जिले तक के कार्यकर्ताओं की अटूट श्रृंखला बनाने का कार्य निरन्तर कर रही है। शोभा जोशी ने बताया कि नवम्बर के आंखरी सप्ताह में बूथ से जिले तक के कार्यकर्ताओं को जोड़ कर दायित्व सौंप दिया जाएगा। उसके बाद लगातार ट्रेनिंग कैम्प चलाए जाएंगे, ताकि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश का हर बूथ पुख्तगी से कांग्रेस को सत्ता में वापसी का रास्ता प्रशस्त करने में कामयाबी हासिल कर सकेंगे।

महिला कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी ने भाजपा की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि दोहरी इंजन की सरकार के दोनों इंजन फेल हो गए हैं, जिसके चलते आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में गरीब और गरीब होते जा रहा है और अमीर और अमीर हो रहा है। सच बात तो यह है कि यह भाजपा बड़े उद्योग पतियों धनपतियों की पार्टी है, आम आदमी से भाजपा के

यह भी पढ़ें -  इन कामों के लिए धामी सरकार को मिली निर्वाचन आयोग की अनुमति, आचार संहिता के बीच हो जाएंगे ये डेवलपमेंट वर्क

नेताओं या सरकार का कोई सरोकार ही नहीं है। भाजपा सरकार की इन तमाम जन विरोधी नीतियों के चलते यह तय है कि आने वाले लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा का नामलेवा मिलने वाला नहीं है। क्योंकि देश का युवा बेरोजगारी से त्रस्त है, गरीब मजलूम रोजी रोटी के लिए तरस रहा है तो गृहणियां मंहगाई की मार से आजिज आ चुकी हैं, ऐसे में जनता ने जिस उत्साह से भाजपा को सत्ता सौंपी उसी तीव्रता से पदच्युत भी करने वाली है। इस मौके पर विधायक मनोज तिवारी, जिला अध्यक्ष भुपेन्द्र भोज गुड्डू सेवादल के दिनेश नेगी, संजय दुर्गापाल, टीटू पंत, कांग्रेस महिला सेवा दल कांग्रेस की जिला अध्यक्ष चम्पा कुंवर सहित अनेक महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News