Connect with us

Uncategorized

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, अब इस नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा, BJP में हुए शामिल


उत्तराखंड कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस में इस्तीफों का सिलसिला थम नहीं रहा है। लोकसभा चुनाव पास हैं। इससे पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है।

महेश शर्मा ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा
रविवार को प्रदेश महासचिव और कालाढूंगी से प्रत्याशी रहे महेश शर्मा ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी छोड़ने के बाद महेश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव
जानकारी के लिए बता दें कि महेश शर्मा ने साल 2022 में कालाढूंगी से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। उस समय भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत ने शर्मा को शिकस्त दी थी। बता दें शर्मा से पहले कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं

Ad
यह भी पढ़ें -  पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SSP ने किया कई थाना और कोतवाली प्रभारियों का ट्रांसफर, लिस्ट

More in Uncategorized

Trending News