Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

यहां कांग्रेसियों ने शुरू किया प्रचार, आज शाम तक जारी होगी प्रत्याशियों की सूची, खर्कवाल को मिल सकता है टिकट

टनकपुर। शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष पिंकी चौधरी के नेतृत्व में पांच-पांच कार्यकर्ताओं का गुट बनाकर चुनाव प्रचार अभियान चलाया गया। आज शाम तक पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को चंपावत विधानसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाना तय माना जा रहा है। जिसका जश्न पार्टी कार्यकर्ता अभी से मनाने लगे हैं और उनके पक्ष में चुनाव प्रचार में भी शुरू कर दिया गया है।

शुक्रवार को यहां समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक ही नारा देते हुए कहा ‘ उत्तराखंड में अबकी बार हरदा की सरकार,। समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों से जनता को अवगत करा रहे हैं। बता दें की पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने अपने कार्यकाल में टनकपुर क्षेत्र के लिए बहुत बड़े-बड़े कार्य किए हैं। टनकपुर में डिग्री कॉलेज का निर्माण स्वयं की जमीन पर आरटीओ ऑफिस का निर्माण पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण, एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण आदि अनेकों कार्य पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल में किए। कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक के द्वारा किए गए इन सब कार्यों से टनकपुर की जनता को अब अवगत करा रहे हैं। चुनाव प्रचार में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी,गजेंद्र चौहान,रूपेश कुमार, श्याम सक्सेना, सुनील वाल्मीकि आदि अपना सहयोग दे रहे हैं।

संवाददाता-गौरव शर्मा

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  पहली मानसखंड एक्सप्रेस पर्यटन ट्रेन का टनकपुर में जोरदार स्वागत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News