Connect with us

उत्तराखण्ड

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत

रामनगर। कालाढूंगी निवासी एक युवक की रामनगर में डंपर के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक कालाढूंगी का रहने वाला युवक संजय कुमार उम्र 24 पुत्र भोपाल राम पापड़ी के प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था ।विगत दिवस फैक्ट्री के अंदर उप खनिज से लदा डंपर चालक बैक कर रहा था इसी बीच संजय इसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, संजय को रामनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर हालत होने पर उसे हायर सेंटर काशीपुर के लिए भेजा गया। लेकिन काशीपुर जाते वक्त बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। नगर के कोतवाल अब्दुल कलाम ने कहा कि युवक के शव का पोस्टमार्टम किया जा गया है और शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस का कहना है परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर ही नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News